ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत की पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने सोमवार को महिलाओं के पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
शर्मिला ने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में भारत की शिल्पा के. शायला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारत की मेडल टैली पहुंची 10 पर
शर्मिला धनकड़ के गोल्ड के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। मेडल टैली में भारत फिलहाल आठवें स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 26 गोल्ड समेत कुल 59 पदकों के साथ टॉप पर बना हुआ है।
ये भी पढ़े
जडेजा की वापसी, नए चेहरे की एंट्री; श्रीलंका टेस्ट के लिए टीम इंडिया तैयार
अन्य खिलाड़ियों ने भी जीते पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
- सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता।
- अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग के 79 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर पदक हासिल किया।
- बिंदियारानी देवी ने 58 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
भारत के लिए बढ़ी पदक की उम्मीदें
शर्मिला धनकड़ की ऐतिहासिक जीत के साथ भारत के खाते में एक और गोल्ड जुड़ गया है। आने वाले मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

