2017-2020 के बीच की टैक्स चोरी, सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट से भी मिली फटकार
इंदौर। सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज कमिश्नरेट ने इंदौर के चर्चित गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी और उनसे जुड़े संस्थानों-एलोरा टोबैको और दबंग दुनिया पब्लिकेशन-पर 2002 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड नोटिस जारी किया है। यह मध्यप्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टैक्स डिमांड नोटिस माना जा रहा है।
चार साल पहले वाधवानी की गुटखा फैक्टरियों पर पड़े छापों में 75 करोड़ की एक्साइज ड्यूटी सहित भारी टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था। नोटिस को चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी, जबकि हाईकोर्ट ने मामले को बेवजह लंबा खींचने पर 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
लॉकडाउन में जमकर बिका गुटखा
कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के समय गुटखे की मांग अचानक बढ़ गई थी। विशेष परिवहन अनुमति लेकर इंदौर से भारी मात्रा में गुटखा देशभर में भेजा गया। बाद में इसी अवधि में टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा हुआ और वाधवानी को गिरफ्तार भी किया गया था। उस समय परिवहन अनुमति देने वाले अधिकारी पर भी विभागीय कार्रवाई की गई थी।
इंदौर का सबसे बड़ा टैक्स घोटाला, गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी को 2002 करोड़ का नोटिस


