डेब्यूटेंट कूपर कॉनॉली का शानदार अर्धशतक ,44 गेंदों पर नाबाद 72 रन
न्यू चंडीगढ़ | पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को IPL 2026 का रोमांचक मुकाबला खेला गया। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। डेब्यूटेंट कूपर कॉनॉली ने अपनी पहली IPL पारी में ही 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
PBKS की पारी: शुरुआती झटका और आक्रामक जवाब
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को दूसरी ओवर में इम्पैक्ट प्लेयर प्रियांश आर्य का झटका लगा और सिर्फ 7 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह ने तुरंत मोमेंटम बदला और रबाडा पर लगातार दो छक्के जड़े। कूपर कॉनॉली भी रेस में शामिल होते हुए पावरप्ले के अंत तक स्कोर 55/1 पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की मजबूत साझेदारी की।
GT की गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट मात्र 29 रन देकर लिए। कागिसो रबाडा, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर और अशोक शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
गुजरात टाइटंस की तेज शुरुआत लेकिन PBKS ने रोका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 162/6 पर सिमट गई। पंजाब किंग्स की गेंदबाजी बड़े स्कोर से रोकने में सफल रही। विजयकुमार वीशक ने 3 विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए। GT की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने सिर्फ तीन ओवरों में 35/0 का स्कोर बना लिया। मार्को जानसेन ने सुदर्शन को 13 रन पर आउट कर पहला झटका दिया वही गिल ने जोस बटलर के साथ साझेदारी निभाई और पावरप्ले में स्कोर 54/1 पहुंच गया। शुभमन गिल 39 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने 25 रनों की तेज पारी खेली लेकिन वीशक ने उन्हें वापस भेज दिया। जोस बटलर टॉप स्कोरर रहे और 38 रन बनाए। 16वीं ओवर में चहल ने उन्हें भी आउट किया। वॉशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। वीशक ने 3/34 और चहल ने 2/28 के आंकड़ों के साथ गुजरात को नियंत्रण में रखा।

