Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsJailer 2 OTT: सिनेमाघरों में नहीं दिखे 30 मिनट के ये खास...

Jailer 2 OTT: सिनेमाघरों में नहीं दिखे 30 मिनट के ये खास सीन, ओटीटी पर मिल सकता है अनकट वर्जन

मुबंई: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। दर्शकों को ओटीटी पर फिल्म का अनकट वर्जन देखने को मिल सकता है, जिसमें थिएटर में हटाए गए करीब 30 मिनट के अतिरिक्त सीन शामिल होंगे।

ओटीटी पर दिखेंगे मोहनलाल और ऋतिक रोशन के एक्स्ट्रा सीन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जेलर 2’ के डिजिटल वर्जन में करीब 30 मिनट के अतिरिक्त फुटेज जोड़े जा सकते हैं। इन सीन में मोहनलाल, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के किरदारों को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलने की संभावना है।

दरअसल, सिनेमाघरों में रिलीज हुए वर्जन में इन बड़े सितारों की भूमिकाएं सीमित समय के लिए दिखाई गई थीं। ऐसे में ओटीटी पर अतिरिक्त सीन जुड़ने से दर्शकों को फिल्म की कहानी और इन किरदारों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिल सकता है।

संथानम के कैमियो को लेकर भी बढ़ी चर्चा

फिल्म के डिजिटल वर्जन को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आई है। तमिल अभिनेता एन. संथानम का कैमियो भी ओटीटी वर्जन में शामिल किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उनका किरदार थिएटर रिलीज के दौरान फिल्म से पूरी तरह हटा दिया गया था।

हालांकि, 30 मिनट के अतिरिक्त सीन और संथानम के कैमियो को लेकर फिल्म के मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए दर्शकों को इस अपडेट पर ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करना होगा।

12 नवंबर को Amazon Prime Video पर हो सकती है रिलीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जेलर 2’ 12 नवंबर 2026 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म की थिएटर रिलीज के करीब चार सप्ताह बाद इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है।

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में Sun NXT का नाम भी सामने आया है, लेकिन फिलहाल Amazon Prime Video के साथ डिजिटल रिलीज की चर्चा ज्यादा है। ओटीटी रिलीज की तारीख और प्लेटफॉर्म को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: BJP ने निकाली लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा,नड्डा बोले- देश को अस्थिर करना चाहती है कांग्रेस

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन