Saturday, July 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयूपी में खुशियों की बरसात! जानिए योगी सरकार ने जनता को क्या-क्या...

यूपी में खुशियों की बरसात! जानिए योगी सरकार ने जनता को क्या-क्या दिया?

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की है। इन फैसलों को राज्य के व्यापक विकास एजेंडे का हिस्सा बताया जा रहा है।

दिव्यांगजन पेंशन में बढ़ोतरी

जानकारी अनुसार राज्य सरकार ने दिव्यांगजन पेंशन को 300 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि- सभी पात्र लाभार्थियों को राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की बिचौलिया व्यवस्था समाप्त हो।

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को राहत

इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जो एक अप्रैल से लागू होगा। अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे। शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की भी घोषणा की गई है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के विस्तार और नए विद्यालयों के निर्माण के लिए 580 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उच्च शिक्षा और शोध को प्रोत्साहन

वहीं सरकार के अनुसार, प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने 5000 से अधिक पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं, जिनमें 300 से अधिक स्वीकृत हो चुके हैं। उच्च शिक्षा में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निजी और विदेशी विश्वविद्यालयों को भी प्रोत्साहन देने की बात कही गई है।

डिजिटल उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण

सरकार ने कहा है कि-‘डिजिटल एंटरप्रेन्योर योजना’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 8 हजार डिजिटल उद्यमी तैयार किए जाएंगे, जिनमें 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए होगा। महिला उद्यमियों के लिए विशेष विपणन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

कृषि और ऊर्जा क्षेत्र में पहल

योगी ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 16 लाख किसानों को निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और सोलर पैनल योजना के माध्यम से ऊर्जा लागत कम करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती

स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि- स्वास्थ्य विभाग में 75 हजार नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इसी क्रम में Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (एसजीपीजीआई), लखनऊ में ‘पार्टनरी हेल्थ केयर सेंटर’ की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए 859 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके अतिरिक्त Ayodhya Dham में 500 बेड के आधुनिक अस्पताल की घोषणा की गई है। प्रदेश के 27 मेडिकल कॉलेजों में छात्रावास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और सशक्त किया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन