जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह के सेओजधार इलाके में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी कमांडर यासिर का शव बरामद किया है। उसे 5 सितंबर को बडगाम जिले के अशदर गली इलाके में चलाए गए ऑपरेशन अशदर में मार गिराया गया था।
मुठभेड़ स्थल से एम4 राइफल बरामद
एसओजी डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी का शव बरामद किया। मौके से अमेरिकी निर्मित एम4 राइफल भी मिली है। सुरक्षाबलों ने हथियार और अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : पाकिस्तान पर भारी पड़ा श्रीलंका, 4 विकेट से जीतकर फाइनल में बनाई जगह; फातिमा सना का ऑलराउंड प्रदर्शन भी बेकार
ऑपरेशन में एके राइफल भी मिली थी
ऑपरेशन अशदर के दौरान सुरक्षाबलों ने एक एके राइफल और अन्य सैन्य सामान भी बरामद किया था। सुरक्षा एजेंसियां अब यासिर के स्थानीय संपर्कों और जम्मू-कश्मीर में उसकी गतिविधियों की जांच कर रही हैं।
आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी
ऑपरेशन में भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ शामिल थीं। सुरक्षाबल खुफिया सूचनाओं के आधार पर इलाके में लगातार निगरानी और तलाशी अभियान चला रहे हैं। यासिर के मारे जाने को क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

