Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपेपर लीक पर जीतू पटवारी का साइकिल वार!

पेपर लीक पर जीतू पटवारी का साइकिल वार!

इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 14 जुलाई मंगलवार को इंदौर से साइक्लोथॉन यात्रा की शुरुआत की है। नीट-यूजी, सीबीएसई परीक्षा में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर निकाली जा रही है| यह यात्रा इंदौर से भोपाल तक की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के समर्थन में साइकिल यात्रा कर रहे हैं। आज से इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। रास्ते में देवास,सीहोर और भोपाल जिले से भी लोगों के जुड़ने की बात कही गई है।

पटवारी ने उठाए पेपर लीक पर सवाल

देवास में जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पेपर लीक मामलों में बार-बार भाजपा से जुड़े लोगों के नाम क्यों सामने आते हैं।

पटवारी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं की आवाज उठाई है और इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस यह अभियान चला रही है।

कचरा फैलाने पर 2 हजार का जुर्माना

वहीं, इंदौर में साइक्लोथॉन के दौरान गांधी प्रतिमा के पास कचरा फैलाने के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की। भाजपा प्रवक्ता जेपी मूलचंदानी द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद निगम टीम ने मौके पर जांच की। जांच के बाद एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी के नाम पर 2 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया।

देवास पहुंचने के बाद साइक्लोथॉन में साइकिलों की संख्या कम नजर आई, जबकि नेताओं और कार्यकर्ताओं के चार पहिया वाहनों का काफिला ज्यादा दिखाई दिया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन