Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजीतू पटवारी के भाई बोले- 'ड्रग्स लेना मेरी सबसे बड़ी गलती थी'

जीतू पटवारी के भाई बोले- ‘ड्रग्स लेना मेरी सबसे बड़ी गलती थी’

इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी ने ड्रग्स मामले में सामने आकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह तीन साल पहले तक ड्रग्स का सेवन करते थे, लेकिन अब पूरी तरह नशे से दूर हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए खुद को बेवजह हिरासत में लेने का आरोप लगाया।

नाना पटवारी ने कहा, मेरी सबसे बड़ी गलती थी कि मैं पहले ड्रग्स लेता था। इसके लिए मैं रिहैब सेंटर भी जा चुका हूं और पिछले तीन साल से पूरी तरह नशे से दूर हूं’। उन्होंने बताया कि, वह इलाज के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे और लौटने के अगले ही दिन अपनी गाड़ी सर्विसिंग के लिए लेकर निकले थे, तभी पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

ये भी पढ़े बालाघाट में कुएं की जहरीली गैस बनी मौत का कारण, मोटर ठीक करने उतरे दो किसानों की दम घुटने से मौत

उनके मुताबिक, पुलिस ने थाने ले जाकर केवल नाम पूछा और दिनभर शहर में घुमाने के बाद रात में छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई और केवल इतना कहा गया कि ‘पता चल जाएगा।’

नाना पटवारी ने कहा कि जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनसे उनका ड्रग्स मामले में कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि संजय कौशल के यहां उनकी गाड़ी धुलती थी, इसलिए वह उन्हें जानते हैं। संजय कौशल और इरफान उनके विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं और चुनाव के दौरान काम कर चुके हैं, लेकिन स्कॉर्पियो वाहन या उसमें मिले सामान से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पुलिस उन्हें झूठा फंसाने की कोशिश कर रही है। नाना पटवारी ने यह भी कहा कि ‘मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैं जीतू पटवारी का भाई हूं।’

वहीं, नाना पटवारी के वकील एडवोकेट जय हार्डिया ने दावा किया कि पुलिस को जांच में नाना पटवारी का ड्रग्स नेटवर्क से कोई संबंध नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि नाना पर पहले से दर्ज मामला किसान आंदोलन से जुड़ा है, न कि ड्रग्स तस्करी से। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाना पटवारी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और पुलिस जब भी बुलाएगी, वे पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन