Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ गर्भगृह में घुसने की...

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ गर्भगृह में घुसने की कोशिश

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब दर्शन के लिए पहुंचे कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल में प्रवेश कर गर्भगृह की ओर जाने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान कांवड़ियों ने सुरक्षा कर्मचारियों के साथ हाथापाई और मारपीट की।

बैरिकेडिंग तोड़ने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, कांवड़िए मंदिर की निर्धारित दर्शन व्यवस्था के तहत जलाभिषेक करने के बजाय नंदी हॉल की ओर बढ़ने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग बैरिकेडिंग पार कर आगे पहुंच गए। इसके बाद गर्भगृह में प्रवेश की कोशिश की गई।

ये भी पढ़े   दतिया में तहसीलदार अमित दुबे को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस

मंदिर सूत्रों के अनुसार, इस दौरान नंदी हॉल में लगी बैरिकेडिंग को नुकसान पहुंचाया गया। आरोप है कि बैरिकेड और दान पेटियों को भी इधर-उधर फेंका गया, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुरक्षाकर्मी घायल

कांवड़ियों को रोकने के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों और उनके बीच विवाद बढ़ गया। हाथापाई में एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि कुछ अन्य सुरक्षाकर्मियों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

फिलहाल घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन