Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, 25 अगस्त...

कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

लखनऊ: भारत के 38 वर्षीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट, दो वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला। कर्ण ने यह फैसला यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स की ओर से खेलने के बाद लिया है।

2014 में तीनों फॉर्मेट में किया डेब्यू

मेरठ में जन्मे कर्ण शर्मा ने 2014 में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में अपना एकमात्र टेस्ट खेला और दोनों पारियों में दो-दो विकेट लिए। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपने दोनों वनडे खेले।

ये भी पढ़े   IND vs SL: यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो में तीखी भिड़ंत, आउट होने के बाद मैदान पर बढ़ा तनाव

घरेलू क्रिके ट में करीब 20 साल का करियर

कर्ण ने 2007-08 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से करियर शुरू किया। उन्होंने रेलवे, आंध्र और विदर्भ का प्रतिनिधित्व किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 97 मैचों में उनके नाम 270 विकेट, जबकि 123 लिस्ट-A मैचों में 153 विकेट हैं। टी-20 क्रिकेट के 191 मुकाबलों में उन्होंने 168 विकेट लिए।

तीन अलग टीमों के साथ जीते IPL खिताब

कर्ण शर्मा ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लगातार तीन IPL खिताब जीते। 2021 में CSK के साथ उन्होंने चौथी IPL ट्रॉफी भी अपने नाम की। उनका आखिरी IPL मैच 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए था।

वह 25 अगस्त को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेरठ मेवरिक्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन