Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकटनी को मिली शिक्षा की नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...

कटनी को मिली शिक्षा की नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो आधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण

कटनी: मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले के स्लीमनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में ₹74.24 करोड़ की लागत से निर्मित दो अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। इनमें बहोरीबंद स्थित सांदीपनि विद्यालय का निर्माण ₹35.63 करोड़ तथा कटनी स्थित सांदीपनि विद्यालय का निर्माण ₹38.61 करोड़ की लागत से किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ने वाले शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र हैं। आधुनिक संसाधनों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के कारण ये विद्यालय प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर बच्चे को ऐसी शिक्षा उपलब्ध कराना है, जो उसे प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर बनाए। उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शिक्षण व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा, ‘सांदीपनि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र बन रहे हैं। बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के कारण अब बच्चे निजी विद्यालयों से निकलकर सरकारी विद्यालयों में प्रवेश ले रहे हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकें। आधुनिक विद्यालय, प्रशिक्षित शिक्षक और उत्कृष्ट अधोसंरचना के माध्यम से मध्यप्रदेश नई शिक्षा व्यवस्था की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये दोनों सांदीपनि विद्यालय कटनी जिले के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रदेश में सरकारी शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास का भी मजबूत प्रतीक बनेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन