Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news80s के रेट्रो लुक में दिखे कियारा-सिद्धार्थ, फैंस बोले- अक्षय-रवीना की याद...

80s के रेट्रो लुक में दिखे कियारा-सिद्धार्थ, फैंस बोले- अक्षय-रवीना की याद आ गई

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का नया रेट्रो अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कियारा ने हाल ही में वायरल हो रहे इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई अपनी और सिद्धार्थ की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों 80 के दशक के बॉलीवुड फैशन में नजर आ रहे हैं।

AI तस्वीर में दिखा 80s का अंदाज

कियारा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की। इसमें सिद्धार्थ डबल-डेनिम आउटफिट और डार्क एविएटर सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं। वहीं कियारा चमकीली गुलाबी पफ-स्लीव ड्रेस, बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियों के साथ रेट्रो लुक में दिखाई दे रही हैं।दोनों का यह विंटेज अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस को याद आई अक्षय कुमार-रवीना टंडन की जोड़ी

कियारा और सिद्धार्थ की तस्वीर पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने दोनों को शानदार जोड़ी बताया, जबकि दूसरे ने इसे उनका ‘रेट्रो एरा’ कहा।एक फैन ने कियारा-सिद्धार्थ के लुक की तुलना अक्षय कुमार और रवीना टंडन की ऑन-स्क्रीन जोड़ी से कर दी। इसके बाद यह कमेंट भी चर्चा में आ गया।

‘टॉक्सिक’ में नजर आ रही हैं कियारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी इन दिनों यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आ रही हैं। फिल्म ने भारत में 14 दिनों में करीब 295 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 338 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

‘द वन’ में नजर आएंगे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘द वन’ में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। यह लोक थ्रिलर और माइथोलॉजिकल जॉनर की फिल्म बताई जा रही है।फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। ‘द वन’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन