Wednesday, October 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 15 दिन से दहशत का कारण बना तेंदुआ पकड़ा...

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 15 दिन से दहशत का कारण बना तेंदुआ पकड़ा गया, बकरे के लालच में पिंजरे में कैद

इटारसी: आयुध निर्माणी क्षेत्र में पिछले 10 से 15 दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार पकड़ लिया गया। बुधवार सुबह तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग और आयुध निर्माणी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था

आयुध निर्माणी अस्पताल के पास वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरे में बकरा रखा गया था। तेंदुआ बकरे को पकड़ने के प्रयास में पिंजरे में फंस गया।

पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी के चलते आयुध निर्माणी क्षेत्र में लोगों के बीच डर का माहौल था। वन विभाग अब तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया में जुटा है।

बकरे के लालच में फंसा तेंदुआ

तेंदुए की लगातार हलचल सामने आने के बाद वन विभाग ने निगरानी के लिए अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। स्कूल और अस्पताल के पास भी पिंजरे लगाए गए थे। बुधवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच तेंदुआ बकरे के लालच में अस्पताल के पास लगे पिंजरे में पहुंचा और कैद हो गया।

जांच के बाद जंगल में छोड़ेंगे

वन विभाग ने तेंदुए के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया है। जांच के बाद तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे से निकालकर उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: धरने पर बैठे कोरोना योद्धा बोले -बालाघाट में 43 बच्चों की जिंदगी को बचाया जा सकता था

स्कूल-अस्पताल आने वालों में थी चिंता

तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण आयुध निर्माणी क्षेत्र में स्कूल जाने वाले बच्चों, अस्पताल आने वाले लोगों और कर्मचारियों में चिंता का माहौल था। पिछले कई दिनों से तेंदुए की गतिविधियां कैमरों और स्थानीय लोगों की नजर में आ रही थीं। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन