Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहाराजा 2' पर लगी मुहर: विजय सेतुपति ने खुद किया कन्फर्म, हॉलीवुड...

महाराजा 2′ पर लगी मुहर: विजय सेतुपति ने खुद किया कन्फर्म, हॉलीवुड रीमेक के लिए फीस छोड़ने को तैयार

मुबंई: साउथ स्टार विजय सेतुपति ने अपनी सुपरहिट फिल्म महाराजा के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एक्टर ने बताया कि डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन उन्हें महाराजा 2 की कहानी सुना चुके हैं। वहीं फिल्म के हॉलीवुड रीमेक में काम करने के लिए उन्होंने फीस नहीं लेने की बात कही है।

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति के फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी साल 2024 में रिलीज हुई हिट फिल्म महाराजा का सीक्वल बनने जा रहा है। विजय सेतुपति ने खुद महाराजा 2 को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन ने उन्हें सीक्वल की कहानी सुनाई है और उन्हें यह काफी पसंद आई।

विजय सेतुपति ने यह जानकारी फिल्म बत्ता के ऑडियो लॉन्च के दौरान दी। उन्होंने निथिलन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कहानी लिखने की समझ काफी अच्छी है और उनके साथ काम करने का अनुभव भी शानदार रहा है।

विजय सेतुपति को पसंद आई महाराजा 2 की कहानी

एक्टर के मुताबिक, निथिलन ने हाल ही में उन्हें महाराजा 2 की कहानी सुनाई। विजय को कहानी बेहद खूबसूरत लगी। उनके इस बयान के बाद लंबे समय से सीक्वल को लेकर चल रही चर्चाओं को भी मजबूती मिल गई है।

हालांकि, महाराजा 2 की शूटिंग कब शुरू होगी, फिल्म में कौन-कौन से कलाकार होंगे और इसे कब रिलीज किया जाएगा, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

हॉलीवुड रीमेक के लिए नहीं लेंगे फीस

विजय सेतुपति ने महाराजा के हॉलीवुड रीमेक को लेकर भी दिलचस्प बात बताई। उनके मुताबिक, प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने उन्हें जानकारी दी कि फिल्म के हॉलीवुड रीमेक राइट्स बेचे जा चुके हैं।

यह खबर सुनकर विजय सेतुपति इतने खुश हुए कि उन्होंने प्रोड्यूसर से कहा कि अगर हॉलीवुड वर्जन में उन्हें कोई रोल मिलता है तो वह बिना फीस लिए काम करने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने कहा कि हॉलीवुड में काम करने में उनकी हमेशा से दिलचस्पी रही है, लेकिन उनकी अपनी फिल्म का हॉलीवुड तक पहुंचना उनके लिए ज्यादा खुशी की बात है।

यह भी पढ़ें: MP में सूबेदार-ASI के 655 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर से आवेदन; 3 नवंबर से परीक्षा

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी महाराजा

निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी महाराजा एक नियो-नॉयर थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म की कहानी एक नाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना चोरी हुआ डस्टबिन खोजने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचता है। इसके बाद कहानी कई चौंकाने वाले मोड़ लेती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन