Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवियतनाम में बड़ा हादसा: भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 से...

वियतनाम में बड़ा हादसा: भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 से ज्यादा लोगों की मौत  

वियतनाम: प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास बड़ा नौका हादसा सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। हादसे में 15 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, तटरक्षक बल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। समुद्र में बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

वीडियो भी देखे https://www.instagram.com/reel/DapqIPOBGTm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

फिलहाल हादसे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, खराब मौसम या समुद्र की प्रतिकूल परिस्थितियां हादसे की वजह हो सकती हैं। हालांकि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय प्रशासन ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जबकि लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। भारतीय नागरिकों के हताहत होने की खबर के बाद मामले पर भारतीय दूतावास की भी नजर बनी हुई है।

अधिकारियों की ओर से मृतकों और लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन