Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsचावल घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री का भाई कुमार कावरे भोपाल...

चावल घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री का भाई कुमार कावरे भोपाल से गिरफ्तार?

भोपाल: बालाघाट के चर्चित चावल घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने हर्ष राइस इंडस्ट्रीज टेकाड़ी के पार्टनर कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें भोपाल से बालाघाट ला रही है और कल 21 सितंबर को वारासिवनी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है।

क्या है मामला?

हर्ष राइस इंडस्ट्रीज का नाम चावल घोटाले में सामने आया था। इस मामले में पहले ही इस इंडस्ट्री के 3 पार्टनर विनोद शर्मा, गोपाल ठाकुर और अविनाश कावरे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कुमार कावरे भी इसी मिल में पार्टनर हैं। पहले पुलिस ने ये साफ नहीं किया था कि वो आरोपी हैं या नहीं, लेकिन अब उनका नाम भी सामने आ गया है।

अब तक 20 गिरफ्तार

ये पूरा घोटाला छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एग्रो एथेनॉल प्लांट से जुड़ा है, जहां बालाघाट FCI से भेजे गए 5459 मीट्रिक टन चावल में गड़बड़ी मिली थी। इस केस में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मिलर्स, ट्रांसपोर्टर, प्लांट के मालिक-मैनेजर समेत कई लोगों पर केस दर्ज है। पुलिस 28 से ज्यादा ट्रक भी जब्त कर चुकी है।

जिस वारासिवनी की संचेती राइस मिल से ये मामला खुला था, उसके मालिक सौरभ संचेती और गौरव संचेती पिता-पुत्र अभी भी फरार हैं।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द; 29 सितंबर को फिर सुनवाई

भाजपा नेता के भाई हैं कुमार कावरे

कुमार कावरे पूर्व मंत्री और बीजेपी जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई हैं। काफी समय से सामने नहीं आने की वजह से उनके फरार होने की चर्चा थी। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद बालाघाट में ये चर्चा भी तेज है कि रामकिशोर कावरे को जिलाध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन