Monday, November 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जमकर हंगामा: दर्शकों के बीच चले लात-घूंसे,...

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जमकर हंगामा: दर्शकों के बीच चले लात-घूंसे, बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे लोग

अहमदाबाद: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट अब विवादों में घिर गया है। 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस कॉन्सर्ट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों के बीच हंगामा और मारपीट की घटनाएं दिखाई दे रही हैं।

वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चलते दिखाई देते हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर ई-सिगरेट पीता हुआ नजर आ रहा है।

इन वीडियो के सामने आने के बाद कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। खासतौर पर यह पूछा जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी वाले आयोजन में दर्शकों के बीच मारपीट कैसे हुई और प्रतिबंधित चीजों को लेकर की जाने वाली जांच कितनी प्रभावी थी।

वीडियो में कुछ युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल जाता है। वीडियो में युवकों को एक-दूसरे पर लात मारते और धक्का देते देखा जा सकता है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग कराया।

हालांकि, झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मारपीट में शामिल युवकों की पहचान और घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में 599 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई: विरोध की आशंका में कांग्रेस नेता हिरासत में

शराब से जुड़े 5 गाने परफॉर्म करने पर बैन लगा दिया था

अहमदाबाद शो से पहले ही प्रशासन ने दिलजीत पर शराब से जुड़े 5 गाने परफॉर्म करने पर बैन लगा दिया था। इनमें पंज तारा होटल, केस और पटियाला पैग जैसे नशे और क्राइम को प्रोमोट करने वाले गाने शामिल हैं। इसके बाद दिलजीत ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा भारतीय कलाकारों से साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है।

कॉन्सर्ट के बीच दिलजीत ने कहा, जब कोल्ड प्ले का बैंड इंडिया आकर गाता है और वो गाता है कि आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई तब तो किसी को दिक्कत नहीं होती। मेरे पटियाला पैग गाने से दिक्कत होने पर स्टेज पर रोक लगा दी जाती है।

मैं भारत में पैदा हुआ हूं और मेरे म्यूजिशियन भी भारतीय हैं। जब एक विदेशी सिंगर के नशे वाले गीतों से किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो एक भारतीय कलाकार से गीतों से दिक्कत क्यों होती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन