Monday, November 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsPM मोदी ने नेपाली PM बालेन शाह का किया भव्य स्वागत: गले...

PM मोदी ने नेपाली PM बालेन शाह का किया भव्य स्वागत: गले लगाकर की अगवानी

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरे के दौरान राजधानी दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और गले लगाकर अगवानी की।

स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया

इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में उनके स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया। साथ ही उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। स्वागत समारोह में दोनों देशों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की मौजूदगी में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। इस दौरान भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

बालेन शाह का यह भारत का पहला द्विपक्षीय दौरा है

बालेन शाह का यह भारत का पहला द्विपक्षीय दौरा है। इस दौरे को दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें दोनों प्रधानमंत्रियों की बातचीत और इस मुलाकात से निकलने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक

अब दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक हो गई है। इसमें दोनों नेता भारत-नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं। बैठक के बाद दोनों नेता अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जमकर हंगामा: दर्शकों के बीच चले लात-घूंसे, बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे लोग

मोदी बालेन की बैठक के तीन बड़े नतीजे

  1. नेपाल को विशेष आर्थिक पैकेज देगा भारत

भारत नेपाल को एक विशेष आर्थिक पैकेज देगा। इसे दोनों देशों के बीच बातचीत का सबसे बड़ा नतीजा माना जा रहा है। हालांकि, इस पैकेज के तहत नेपाल को कितनी रकम दी जाएगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

2. कांडला और पारादीप बंदरगाहों तक मिलेगी पहुंच

भारत नेपाल को गुजरात के कांडला और ओडिशा के पारादीप बंदरगाहों के इस्तेमाल की सुविधा देगा। इससे नेपाल को दूसरे देशों से सामान मंगाने और अपना सामान बाहर भेजने में आसानी होगी। नेपाल ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह तक पहुंच देने की मांग की थी, लेकिन भारत ने इसे मंजूरी नहीं दी।

3. अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू होगी ट्रेन

भारत और नेपाल के बीच अयोध्या और जनकपुरधाम को जोड़ने वाली नई ट्रेन सेवा शुरू होगी। इसका नाम ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी और बालेन शाह इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरधाम के बीच आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन