नई दिल्ली: भारतीय कारोबारी समूह Essar की रिटेल यूनिट EET Retail ब्रिटेन के फ्यूल मार्केट में अपना कारोबार तेजी से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने UK की Forecourt Operator SGN Retail की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। इस अधिग्रहण के जरिए EET Retail के नेटवर्क में एक साथ 118 पेट्रोल पंप जुड़ जाएंगे।
कंपनी ने सौदे की आधिकारिक कीमत सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि इंडस्ट्री से जुड़े अनुमानों में इसकी वैल्यू करीब 400 मिलियन पाउंड यानी लगभग 5,166 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
117 से बढ़कर 235 पेट्रोल पंप
SGN Retail की शुरुआत ग्राहम पीकॉक और सुसान टोबेल ने की थी। प्रस्तावित सौदे के तहत EET Retail कंपनी की पूरी हिस्सेदारी अपने हाथ में लेगी। EET Retail के पास अभी ब्रिटेन में करीब 117 साइट्स हैं। SGN की 118 साइट्स जुड़ने के बाद कंपनी का नेटवर्क बढ़कर 235 पेट्रोल पंप तक पहुंच जाएगा।
इसके साथ कंपनी का दावा है कि वह Direct Refinery Integration के साथ ब्रिटेन की दूसरी सबसे बड़ी Forecourt Operator बन जाएगी।
सालाना 65 करोड़ लीटर से ज्यादा फ्यूल की क्षमता
नेटवर्क बढ़ने के बाद EET Retail की सालाना Fuel Sales Volume 650 मिलियन लीटर यानी 65 करोड़ लीटर से अधिक पहुंचने की उम्मीद है।
Essar का लक्ष्य इससे भी बड़ा है। कंपनी 2031 तक अपने नेटवर्क को करीब 800 पेट्रोल पंप तक ले जाना चाहती है। इस लक्ष्य तक पहुंचने पर ब्रिटेन के Fuel Retail Market में उसकी हिस्सेदारी करीब 9% हो सकती है।
Stanlow Refinery से होगी पेट्रोल पंपों को सप्लाई
इस कारोबारी मॉडल की खास बात Refinery और Retail Network के बीच सीधा कनेक्शन है। EET के आउटलेट्स को फ्यूल की सप्लाई Cheshire स्थित Stanlow Refinery से की जाएगी।
EET Retail के CEO अरवन रुइया के मुताबिक कंपनी UK में एक बड़ा और Integrated Retail Platform तैयार करना चाहती है। Refinery से सीधे Retail Stations तक सप्लाई होने से Supply Chain में बिचौलियों की भूमिका कम करने में मदद मिल सकती है।
कंपनी का मानना है कि इससे सप्लाई व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और ग्राहकों को Competitive Prices पर फ्यूल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े : CM मोहन के 5 बड़े फैसले: शिक्षकों को नियमित वेतनमान का तोहफा, 90 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पास
डील के लिए £250 मिलियन की Debt Facility
इस अधिग्रहण के लिए Cash के साथ 250 मिलियन पाउंड की Senior Debt Facility का इस्तेमाल किया जा रहा है।फाइनेंसिंग में First Abu Dhabi Bank, Macquarie Bank, Mizrahi Tefahot Bank, Natixis, OakNorth Bank और Royal Bank of Canada जैसे अंतरराष्ट्रीय बैंक शामिल हैं।

