Tuesday, October 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबहोड़ापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसपोर्ट नगर से 600 किलो कैल्शियम...

बहोड़ापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसपोर्ट नगर से 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त, 6 ड्रमों में किया गया था स्टॉक

ग्वालियर: जिले में कार्बाइड गन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजा स्टील गोदाम पर छापा मारा। जहां से 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, केमिकल को छह ड्रमों में भरकर रखा गया था और इसे बिना लाइसेंस के गोदाम में स्टॉक किया गया था। पुलिस ने केमिकल को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दी दबिश

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजा स्टील गोदाम में कैल्शियम कार्बाइड रखा हुआ है। इसके बाद टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और गोदाम से करीब 600 किलो केमिकल जब्त किया। गोदाम का संचालन रिकेश पसरीजा द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है।

गोदाम संचालक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, कैल्शियम कार्बाइड का भंडारण बिना लाइसेंस किया गया था। आशंका जताई गई है कि केमिकल को दीपावली से पहले खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया और गोदाम संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।संचालक का नाम बताया गया है रिकेश पसरीजा बताया जा रहा है।  पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन