Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट

भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट

भोपाल। मध्य रेलवे के पुणे मंडल में दौंड-मनमाड रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत 16 से 18 मई 2026 तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार पुणे-गोरखपुर, गोरखपुर-हडपसर, पुणे-दानापुर, दानापुर-हडपसर, झांसी-हडपसर और जबलपुर-पुणे समेत कई स्पेशल ट्रेनें 14 मई से 19 मई के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कई ट्रेनों का बदला रूट

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस, बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस, जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस, हुबली-बनारस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को मनमाड-नाशिक-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल होकर चलाया जाएगा। जबकि कुछ ट्रेनें सूरत-लातूर रोड-परभानी-छत्रपति संभाजीनगर मार्ग से गुजरेंगी। रेलवे ने बताया कि हडपसर-बनारस और बनारस-हडपसर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने के दौरान पनवेल, कल्याण और नाशिक स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन