Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news7 हफ्ते की गिरावट के बाद फिर टूटा बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक...

7 हफ्ते की गिरावट के बाद फिर टूटा बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का

मुंबई: बीते शुक्रवार 25 सितंबर को लगातार सातवें हफ्ते लाल निशान में बंद होने के बाद, आज सोमवार को भी बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 1000 अंक के साथ 72,900 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक या 1.30% की गिरावट है, ये 22,850 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।

बाजार गिरने की 2 बड़ी वजह

1. कच्चा तेल फिर 105 डॉलर के पार

ब्रेंट क्रूड करीब 107 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चिंता से तेल की सप्लाई प्रभावित होने का डर है। महंगा तेल भारत के लिए चिंता है, क्योंकि इससे तेल आयात का खर्च, महंगाई और रुपए पर दबाव बढ़ सकता है।

2. अमेरिका में बॉन्ड पर ज्यादा रिटर्न मिलने लगा

अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ना निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। 10-साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़कर 5.11% पर पहुंच गई है जो 2007 के बाद का उच्चतम स्तर है।

बॉन्ड यील्ड किसी सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला सालाना रिटर्न है, जिसे कोई एक संस्था या सरकार सीधे तय नहीं करती, बल्कि यह बाजार में खरीद-बिक्री और मांग-आपूर्ति से तय होती है। जब निवेशक बॉन्ड बेचते हैं तो बॉन्ड की कीमत घटती है और यील्ड (रिटर्न) बढ़ जाती है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीतियां और महंगाई इसे सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। इस यील्ड के बढ़ने से डॉलर में निवेश ज्यादा आकर्षक हो जाता है, जिससे विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों से पैसा निकालकर अमेरिका में लगाने लगते हैं।

ये भी पढ़ें:बैंक हड़ताल टली: 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU में बनी सहमति

आज से 2 IPO निवेश के लिए खुले

आज से SRIT इंडिया और शेयर ब्रोकिंग फर्म शाह इन्वेस्टर्स होम का IPO ओपन होगा। SRIT इंडिया IPO के जरिए 218 करोड़ रुपए और शेयर ब्रोकिंग फर्म शाह इन्वेस्टर्स होम 90.17 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। दोनों ही IPO में 30 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन