Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसंत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल रक्तदान शिविर: 518 लोगों ने किया...

संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल रक्तदान शिविर: 518 लोगों ने किया रक्तदान, सुबह से लगी रही कतार

बैरागढ़: संत हिरदाराम नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में 518 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। आयोजन जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा और संयोजक महेश वीधानी के मार्गदर्शन में किया गया। रक्त संग्रह में शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया।

सुबह से लगी रक्तदाताओं की कतार

शिविर को लेकर रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही रक्तदान के लिए लोगों की कतारें लग गई थीं। दिनभर चले शिविर में कुल 518 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

निरंकारी मिशन की ओर से बताया गया कि रक्तदान लंबे समय से मिशन की जनकल्याण गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश ‘रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे’ को आगे बढ़ाते हुए मिशन लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है।

विधायक भगवानदास सबनानी सहित कई लोग पहुंचे

शिविर में निरंकारी मिशन के क्षेत्रीय संचालक अखिलेश यादव, विधायक भगवानदास सबनानी सहित शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में रक्तदाता मौजूद रहे।

सेवादल ने संभाली व्यवस्थाएं

रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं में संचालक अशोक नाथानी, संचालिका निशा टेकवानी, शिक्षक विजय कृपलानी, शिक्षिका सुषमा ग्वालानी और सहायक शिक्षक विजय नाथानी सहित सेवादल के भाई-बहनों ने सहयोग किया।

आयोजकों ने रक्तदान करने पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि एक व्यक्ति का रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन