Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमायावती का ऐलान: पंजाब में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, गठबंधन से...

मायावती का ऐलान: पंजाब में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, गठबंधन से किया किनारा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बसपा किसी भी दल के साथ गठबंधन या चुनावी समझौता नहीं करेगी। मायावती के अनुसार, गठबंधन से पार्टी को सीटों और वोट प्रतिशत दोनों के मामले में नुकसान उठाना पड़ता है।

लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में मायावती ने पंजाब के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पंजाब में संगठन को पोलिंग बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े  जाति जनगणना के सवालों पर खड़गे-राहुल की आपत्ति, पीएम मोदी को लिखा पत्र

मायावती ने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कर्मठ और ईमानदार लोगों को उम्मीदवार बनाया जाए। पार्टी का लक्ष्य आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों से निराश जनता को बसपा की नीतियों से जोड़ना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की अंबेडकरवादी नीतियों और ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के संदेश को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाए। साथ ही विरोधियों के हर तरह के राजनीतिक हथकंडों का मजबूती से मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने पर भी जोर दिया।

कांशीराम की पुण्यतिथि और जनकल्याणकारी दिवस की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में मायावती ने नौ अक्तूबर को होने वाले बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने पंजाब इकाई को कार्यक्रम को पूरी तैयारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा 15 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के लिए भी पार्टी संगठन को बेहतर तैयारी और आर्थिक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। मायावती ने एक बार फिर दोहराया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह पंजाब में भी बसपा बिना किसी गठबंधन या समझौते के चुनाव मैदान में उतरेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन