Wednesday, November 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर की मेंटरशिप से बदली देपालपुर की तस्वीर, 378वीं रैंक से अब...

इंदौर की मेंटरशिप से बदली देपालपुर की तस्वीर, 378वीं रैंक से अब राष्ट्रीय सम्मान की दौड़ में

इंदौर: स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश के लिए एक बार फिर बड़ी उपलब्धि सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रदेश के 9 शहरों को शामिल किया गया है। इनके नतीजे 11 नवंबर को दिल्ली में घोषित किए जाएंगे।

 इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार नंबर-1 रहने वाला इंदौर सामान्य रैंकिंग का हिस्सा नहीं होगा। उसे सुपर स्वच्छ लीग श्रेणी में रखा गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य शहरों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। अब देखना होगा कि राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के शहर कितने पुरस्कार अपने नाम कर पाते हैं।

इस बार दिलचस्प कहानी देपालपुर की है

इस बार दिलचस्प कहानी देपालपुर की है। दो साल पहले प्रदेश के 380 शहरों में सफाई के मामले में 378वें स्थान पर रहने वाला यह शहर अब राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चुना गया है। पिछले सर्वेक्षण में देश के 2030 शहरों में देपालपुर को 1710वीं रैंक मिली थी। इस बदलाव में इंदौर नगर निगम की मेंटरशिप की अहम भूमिका रही।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी

सुपर स्वच्छ लीग के तहत प्रदेश की 7 शहरों की जोड़ियां शामिल थीं, लेकिन न्योता सिर्फ एक जोड़ी को मिला है। देशभर के 4909 शहरों का आकलन किया गया, जिनमें से 57 शहरों को चुना गया है। 11 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी।

50 टन लीगेसी वेस्ट हटाया

देपालपुर में 50 टन पुराने लीगेसी वेस्ट को हटाने के लिए इंदौर नगर निगम के 2 हजार सफाईकर्मियों और रैग पिकर्स ने अभियान चलाया। घरों में कचरा अलग-अलग रखने के लिए 14 हजार डस्टबिन बांटे गए। 60 दिन तक चले इस अभियान में प्लास्टिक का उपयोग कम करने पर भी जोर दिया गया।

करीब 20 हजार की आबादी वाले देपालपुर को छोटे शहरों की श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन के लिए चुना गया है। स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत इंदौर नगर निगम ने यहां की सफाई व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी ली थी।

ये भी पढ़ें: 70 हजार शिक्षकों के एरियर्स-वेतनवृद्धि मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, वित्तीय स्थिति का दिया हवाला

इंदौर और देपालपुर से जाएंगे सदस्य

सुपर स्वच्छ लीग के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को दूसरे शहरों का मार्गदर्शन करना होता है। उन्हें वहां की सफाई व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इसी पहल के तहत देपालपुर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का काम इंदौर नगर निगम ने किया। छोटे शहरों की श्रेणी में देपालपुर को पुरस्कार के लिए चुना गया है। संभावित रैंक पहली या दूसरी बताई जा रही है।

दिल्ली में होने वाले समारोह में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल सहित 21 सदस्यों का दल शामिल होगा। वहीं, देपालपुर नगर परिषद से भी 8 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन