वाशिंगटन। Meta Platforms अब अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स WhatsApp, Instagram और Facebook के लिए नए ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन प्लान लाने जा रही है। इन प्लान्स में यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो अभी तक ऐप्स में उपलब्ध नहीं हैं।
कंपनी का मकसद अब सिर्फ विज्ञापनों से कमाई करना नहीं, बल्कि प्रीमियम फीचर्स के जरिए सीधे यूजर्स से भी रेवेन्यू बढ़ाना है। हालांकि Meta Verified पहले की तरह जारी रहेगा, लेकिन नए Plus प्लान उससे अलग होंगे।
भारत में इन फीचर्स की लॉन्चिंग डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इन्हें चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा।
Instagram Plus और Facebook Plus में क्या मिलेगा खास?
जानकारी अनुसार, अभी Instagram और Facebook स्टोरी 24 घंटे बाद अपने आप हट जाती है, लेकिन नए Plus वर्जन में यूजर्स अपनी स्टोरी को ज्यादा समय तक प्रोफाइल पर रख सकेंगे। साथ ही हफ्ते में एक बार किसी स्टोरी को ‘Spotlight’ करने का विकल्प मिलेगा, जिससे उसकी पहुंच बढ़ेगी।
साथ ही यूजर्स अलग-अलग लोगों के लिए अलग लिस्ट तैयार कर पाएंगे। यानी परिवार, दोस्तों, ऑफिस या खास लोगों के लिए अलग-अलग ऑडियंस चुनकर स्टोरी और पोस्ट शेयर की जा सकेगी।
बिना बताए देख सकेंगे किसी की स्टोरी
Meta एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसमें यूजर सामने वाले की स्टोरी देख सकेगा लेकिन उसका नाम Viewer List में दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा स्टोरी देखने वालों को सर्च करने का फीचर भी मिलेगा।
प्रोफाइल अपडेट होगा ज्यादा प्राइवेट
अब कोई फोटो या वीडियो सीधे प्रोफाइल या Highlights में सेव किया जा सकेगा, बिना दोस्तों की फीड में पोस्ट दिखाए। यानी प्रोफाइल अपडेट करने पर हर बार नोटिफिकेशन नहीं जाएगा।
यूजर्स को नए फॉन्ट्स, Animated Reactions, Floating Hearts और Custom App Icons जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे प्रोफाइल पहले से ज्यादा आकर्षक दिखेगी।
WhatsApp Plus में क्या होगा नया?
WhatsApp के Plus वर्जन में चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदलने की तैयारी है।
यूजर्स को मिलेंगे:
- Custom Themes
- Premium Stickers
- अलग-अलग Ringtones
- ज्यादा Pin Chats
- Chat List Customization
- एक्सक्लूसिव डिजाइन फीचर्स
कंपनी WhatsApp को सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं बल्कि Premium Communication Platform बनाना चाहती है।
Meta AI के लिए भी आएंगे Paid Plans
Meta अपने AI प्लेटफॉर्म के लिए भी दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान टेस्ट कर रही है।
Meta One Plus
- कीमत: 99 डॉलर (करीब ₹770 प्रति महीना)
Meta One Premium
- कीमत: 99 डॉलर (करीब ₹1,900 प्रति महीना)
Premium प्लान में यूजर्स को एडवांस AI फीचर्स, बेहतर वीडियो और इमेज जनरेशन, साथ ही हाई-लेवल प्रोसेसिंग की सुविधा मिलेगी।
Creators और Business Users के लिए भी खास प्लान
Meta One Essential
- कीमत: करीब ₹1,450 प्रति महीना
इसमें मिलेगा:
- Verified Badge
- Fake Account Protection
- बेहतर Link Sharing Tools
Meta One Advanced
- कीमत: करीब ₹4,800 प्रति महीना
इस प्लान में:
- Search में ऊपर दिखने की सुविधा
- Reels पर Bold Follow Button
- Auto Follow Invite Feature
- एडवांस Analytics Tools
- Multi Moderator Access
इसके अलावा अगर कोई दूसरा यूजर उनका कंटेंट इस्तेमाल करेगा तो तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा।

