Saturday, July 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशअवैध रेत खनन पर खनिज विभाग ने मारा छापा, पांच ट्रेक्टर-ट्रॉली किए...

अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग ने मारा छापा, पांच ट्रेक्टर-ट्रॉली किए जब्त

कोकना-कड़कना में बाघ नदी से रेत पर चल रहा था अवैध खनन
बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में जिले में रेत का अवैध उत्खनन, भंडारण एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध मप्र खनिज नियम के तहत तत्परता के साथ कार्यवाही की जा रही है। किरनापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढोरिया,परसवाड़ा, कोकना एवं कड़कना में रेत का अवैध खनन किये जाने की सूचना मिलते ही उपसंचालक खनिज सुश्री फरहत जहॉ के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने 03 दिसम्बर को सुबह 06 बजे छापामार कार्यवाही कर रेत का अवैध खनन करने पर 05 ट्रेक्टर ट्राली जब्त किये है।
उपसंचालक खनिज विभाग सुश्री फरहत जहॉ ने बताया कि 03 दिसम्बर को खनिज रेत का अवैध उत्खनन किये जाने की सूचना प्राप्त होते ही विभागीय अमले द्वारा प्रातः 6रू00 बजे किरनापुर तहसील अंतर्गत ग्राम डोरिया-परसवाडा, कोकना एवं कड़कना में बाघ नदी से रेत का अवैध उत्खनन करने वालो पर छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान रेत का अवैध उत्खनन करने पर 02 प्रकरण दर्ज किये गये है। जिसमें एक प्रकरण में 02 ट्रेक्टर-ट्राली तथा दूसरे प्रकरण में 03 ट्रेक्टर-ट्राली जब्त किये गये है। इन वाहनों के मालिको के विरूद्ध मप्र खनिज नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किये जा रहे है।
खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज अमले द्वारा ग्राम ढोरिया-परसवाडा ए कोकना एवं ग्राम कड़कना घाट से बाघ नदी पहुंच मार्ग को अवरूद्ध किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा रेत का अवैध उत्खनन पाए जाने पर तुरंत विभाग को अवगत कराए, इस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 12 to 18 july 2026
Bhopal – 5 to 11 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन