Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबालिका छात्रावास पहुंचे मंत्री नागर सिंह चौहान, भोजन व्यवस्था का लिया जायजा

बालिका छात्रावास पहुंचे मंत्री नागर सिंह चौहान, भोजन व्यवस्था का लिया जायजा

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र आलीराजपुर स्थित बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में छात्राओं के लिए उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मंत्री चौहान ने छात्राओं के साथ सीधा संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया।

 बेटियां तय करें बड़ा लक्ष्य

छात्राओं से बातचीत करते हुए मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण भोजन और सुरक्षित आवास सहित हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। बेटियां इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं, अनुशासित रहकर मन लगाकर पढ़ाई करें और जीवन में हमेशा एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें।

अतीत के दिनों को किया याद

अतीत के दिनों को याद करते हुए मंत्री ने कहा कि 1984-85 के दौर में गांवों में न पर्याप्त बिजली थी और न सड़कें। उस समय कई लोगों के पास पहनने के लिए चप्पल तक नहीं होती थी। लेकिन आज परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं और हमारी बेटियों के पास आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन संसाधन व अवसर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:1.19 लाख फर्जी शॉपिंग साइट्स से ठगी, डिस्काउंट के जाल में फंसते ही खाली होगा अकाउंट

डॉ. कलाम और महात्मा गांधी से प्रेरणा लेने की अपील

उन्होंने छात्राओं को डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, महात्मा गांधी और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के विचारों व जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। धानपुर की बेटी दीप्ति के कलेक्टर बनने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और सही शिक्षा के बल पर बेटियां हर बड़े मुकाम को हासिल कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन