Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदिल्ली एनसीआरमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दीपावली के लिए फुटपाथ पर बैठे...

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दीपावली के लिए फुटपाथ पर बैठे स्थानीय दुकानदारों से खरीदी स्वदेशी सामग्री, नागरिकों से की ‘वोकल फॉर लोकल’ की अपील

अब्दुल वहीद खान
खालवा (खंडवा)

प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने रविवार को दीपावली पर्व के लिए स्वदेशी सामग्री खरीदकर ‘वोकल फॉर लोकल’ (Vocal for Local) के संदेश को बल दिया। उन्होंने मुख्य बाजार में फुटपाथ पर बैठे स्थानीय छोटे दुकानदारों से दीपावली की पूजन सामग्री खरीदी।

मंत्री डॉ. शाह ने खील, बताशे, मिट्टी के दीपक, झाड़ू और मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा सहित अन्य पूजन सामग्री खरीदी।

स्थानीय दुकानदारों को बढ़ावा देने की अपील:

सामग्री खरीदते समय मंत्री डॉ. शाह ने वहां मौजूद अन्य नागरिकों से भी अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली के पर्व पर हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “वोकल फॉर लोकल” की भावना के अनुरूप कार्य करना चाहिए और स्थानीय छोटे दुकानदारों से सामग्री अवश्य खरीदनी चाहिए।

उनका यह कदम न केवल छोटे दुकानदारों की आजीविका को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन