Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदिल्ली एनसीआरपुलिस स्मृति दिवस पर मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दी श्रद्धांजलि,...

पुलिस स्मृति दिवस पर मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- शहीदों के त्याग ने सुनिश्चित की हमारी सुरक्षा

खंडवा। अब्दुल वहीद खान

​प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मंगलवार सुबह “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर खंडवा पुलिस परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

​मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों के त्याग और बलिदान ने हमारी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मंत्री डॉ. शाह ने परेड के उपरांत खंडवा जिले के शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

शहीदों के नाम का वाचन और संकल्प:

​पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा, स्मरण और संकल्प का दिन है, जो हमारे वीर साथियों की स्मृति को समर्पित है। उन्होंने विगत वर्ष शहीद हुए 191 पुलिस जवानों के नामों का वाचन किया।

​एसपी राय ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को हॉट स्प्रिंग, लद्दाख में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर सीआरपीएफ के 10 जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों की शहादत दी थी। उन्हीं की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष देश की आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कुल 191 अधिकारी और जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें मध्यप्रदेश के 11 अधिकारी और जवान शामिल थे। खंडवा जिले में पदस्थ निरीक्षक संजय पाठक भी ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।

कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस स्मृति परेड दल का नेतृत्व सूबेदार धरम सिंह जामोद द्वारा किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय और जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे। शहीदों के परिजन भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन