Monday, November 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्थापना दिवस पर मंत्री संपतिया उइके ने बच्चियों संग किया डांस, महिलाओं...

स्थापना दिवस पर मंत्री संपतिया उइके ने बच्चियों संग किया डांस, महिलाओं के साथ खेली कबड्डी

मंडला: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके का अनोखा अंदाज देखने को मिला। बच्चियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति देखकर मंत्री खुद को रोक नहीं पाईं और उनके साथ जमकर डांस किया। वहीं, उन्होंने महिलाओं के साथ कबड्डी खेलकर भी सबका ध्यान खींचा।

कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने मिली

दरअसल, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। मंच पर बच्चियां पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुति दे रही थीं। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके भी उनके साथ डांस करने लगीं। मंत्री के इस अंदाज पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं, खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के साथ कबड्डी भी खेली।

मध्यप्रदेश आज अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है

दरअसल, मध्यप्रदेश आज अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है। पूरे प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी स्थापना दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश के विकास में अपने योगदान का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां नर्मदा की पूजा और मध्यप्रदेश गान के साथ हुई।

 मंत्री उइके बोलीं- मध्यप्रदेश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है

इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें मध्यप्रदेश की संस्कृति और आदिवासी परंपरा की झलक देखने को मिली। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश ने 70 सालों में विकास के हर क्षेत्र में तरक्की की है और आने वाले समय में प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनेगा।

ये भी पढ़ें: आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजने का आदेश, जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

‘युवाओं के रोजगार के लिए कई योजनाएं चलाई हैं’

मंत्री ने कहा कि सरकार ने आदिवासी अंचलों के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। लाड़ली बहना योजना, वन-धन योजना और नर्मदा संरक्षण जैसे अभियानों ने मंडला जैसे आदिवासी जिलों की तस्वीर बदल दी है। वहीं कैबिनेट मंत्री ने खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के साथ कबड्डी खेली।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन