Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर ‘भौकाल’: 3 दिन में India...

Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर ‘भौकाल’: 3 दिन में India Gross ₹112 करोड़ पार, जाने Worldwide कमाई

मुंबई: OTT पर लोकप्रिय रही ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी ने अब सिनेमाघरों में भी मजबूत शुरुआत की है। 4 सितंबर को रिलीज हुई ‘Mirzapur:The Movie’ ने अपने पहले तीन दिनों में भारत में ₹93.75 करोड़ का Net Collection कर लिया है। वहीं India Gross ₹112.35 करोड़ और Worldwide Gross Collection ₹132.35 करोड़ पहुंच गया है।

यह भी पढ़े : बीजापुर में CRPF की बड़ी कार्रवाई, जंगल से नक्सलियों के 14 डंप बरामद; 10 IED और 7 रायफल जब्त

हर दिन बढ़ी फिल्म की कमाई

Trade Tracker Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को ₹25.75 करोड़ Net के साथ शुरुआत की। शनिवार को कारोबार बढ़कर ₹32 करोड़ और रविवार को ₹36 करोड़ पहुंच गया। अभी फिल्म की कमाई रुकी नहीं है

इस तरह Opening Weekend में फिल्म ने भारत में ₹93.75 करोड़ Net कमाए। रविवार को फिल्म के 11 हजार से ज्यादा Shows चले, जिससे दर्शकों के बीच इसकी मजबूत मांग का संकेत मिला।

फिर साथ आए कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा अपने चर्चित किरदारों के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं। इनके अलावा रवि किशन, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल और श्वेता त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह Action-Crime Thriller लोकप्रिय Web Series ‘Mirzapur’ की दुनिया को सिनेमाघरों तक लेकर आई है। फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु में भी रिलीज की गई है।

विदेशों में भी मजबूत शुरुआत

भारत के बाहर भी फिल्म को दर्शक मिले हैं। तीन दिनों में विदेशों में कुल कमाई करीब ₹20 करोड़ रहा, जिससे दुनिया भर में कलेक्शन ₹132.35 करोड़ तक पहुंच गया।

पहले Weekend के आंकड़ों के बाद अब नजर सोमवार के कलेक्शन पर है। Weekdays में फिल्म की कमाई कितनी स्थिर रहती है, इससे आगे के Box Office Run की तस्वीर ज्यादा साफ होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन