Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMirzapur The Movie: 'Do Numbari' ने मचाया भौकाल, 4 गानों में क्यों...

Mirzapur The Movie: ‘Do Numbari’ ने मचाया भौकाल, 4 गानों में क्यों बना ढांडा न्योलीवाला का ट्रैक लीड?

Mirzapur: मिर्जापुर की चर्चित दुनिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म की कहानी, किरदारों और दमदार एक्शन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है। हालांकि इस बार फिल्म का एक गाना भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हरियाणवी सिंगर और रैपर ढांडा न्योलीवाला का ‘Do Numbari’ सोशल मीडिया से लेकर थिएटर तक अपना जलवा दिखा रहा है।

ढांडा न्योलीवाला ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। खास बात यह है कि ‘Do Numbari’ को उन्होंने सिर्फ अपनी आवाज नहीं दी, बल्कि इसके बोल लिखने के साथ इसे कंपोज भी किया है। गाने में उनकी देसी रैपिंग स्टाइल, दमदार बीट्स और स्वैग साफ नजर आता है, जो फिल्म की रॉ और दबंग दुनिया के साथ काफी अच्छी तरह मेल खाता है।

चार गानों में से ‘Do Numbari’ ही क्यों चुना गया?

दिलचस्प बात यह है कि ढांडा ने फिल्म के मेकर्स के सामने सिर्फ एक गाना पेश नहीं किया था। उन्होंने चार अलग-अलग गाने तैयार करके मेकर्स को सुनाए थे। इनमें से ‘Do Numbari’ मेकर्स को सबसे ज्यादा पसंद आया और इसी को फिल्म का लीड ट्रैक बनाने का फैसला किया गया।

गाने की एनर्जी, लिरिक्स और देसी फ्लेवर ‘मिर्जापुर’ के किरदारों के तेवर को और ज्यादा उभारते हैं। यही वजह मानी जा रही है कि बाकी ट्रैक के मुकाबले ‘Do Numbari’ को प्राथमिकता मिली।

‘Do Numbari’ ने मचाया भौकाल

फिल्म के एक खास सीक्वेंस में कालीन भैया, मुन्ना, गुड्डू और बबलू जैसलमेर की तरफ बढ़ते नजर आते हैं। इसी दौरान मुन्ना और गुड्डू के बीच कार रेस का एक सीन आता है। जैसे ही बैकग्राउंड में ढांडा न्योलीवाला का ‘Do Numbari’ बजता है, पूरा माहौल बदल जाता है।

दमदार बीट्स और स्क्रीन पर किरदारों के स्वैग के साथ गाने की टाइमिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा। थिएटर में इस सीन के दौरान सीटियों और तालियों की गूंज भी सुनने को मिली।

Excel Music का पहला फ्लैगशिप ट्रैक

‘Do Numbari’ सिर्फ फिल्म का टाइटल ट्रैक नहीं है। यह Excel Entertainment के नए म्यूजिक वर्टिकल Excel Music के तहत रिलीज होने वाला पहला फ्लैगशिप ट्रैक भी है। ऐसे में ढांडा के लिए यह प्रोजेक्ट बॉलीवुड डेब्यू के साथ-साथ हरियाणवी रैप को बड़े मंच तक पहुंचाने का बड़ा मौका भी है।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल के साथ जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सोनल चौहान और मोहित मलिक जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इस बार कहानी मिर्जापुर से आगे बढ़कर जौनपुर और जैसलमेर तक पहुंचती है, जहां सत्ता, रिश्तों और प्यार की नई जंग देखने को मिलती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन