औवेदुल्लागंल में रातापानी अभ्यारण के वनकर्मियों की बदमाशों ने की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शेयर करे

रायसेन। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रायसेन जिले के रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर ऐरिया में पिकनिक मनाने आए पर्यटकों और वनकर्मियों के बीच झड़प ही नहीं मारपीट हो रही है। यह वीडियो दाहेद क्षेत्र के तमड़ा खेड़ा बीट की एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। वीडियो में बीट गार्ड और पर्यटकों के बीच हो रही है। इस घटना में दो वनरक्षक और एक नाकेदार घायल हुए थे। वीडियो में एक दर्जन से अधिक लोग वनकर्मियों से किसी बात को लेकर झगड़ पड़े।
वनकर्मियों को सूचना मिली थी कि संरक्षित और सुरक्षित क्षेत्र में कुछ लो पार्टी मना रहे हैं। रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में वन्यजीवों की सुरक्षा में तैनात वनकर्मी मोके पर पहुंचकर पार्टी मना रहे लोगों को जाने के लिए कहते तों वनकर्मियों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर किया। महिलाओं के साथ आए एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने वनकर्मियों के साथ मारपीट कर दी।
नशे में धुत थे बदमाश
मामला मण्डीदीप थाना क्षेत्र का है। पार्टी रोकने गए वनकर्मियों पर बदमाशों ने जंगल में ही हमला बोल दिया, जिसके बाद वनकर्मी किसी तरह जान बचाकर वन चौकी की ओर भागे। लेकिन नशे में धुत बेखौफ बदमाशों ने चौकी के अंदर घुसकर लाठी-डंडों से वनकर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। बदमाशों ने घंटों तक वन चौकी पर उत्पात मचाया और इस दौरान वनकर्मी दिनेश रघुवंशी को बंधक बनाए रखा। जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही मण्डीदीप पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यह घटना टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों पर बढ़ते हमलों और अवैध गतिविधियों को उजागर करती है।