मुम्बई | ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। ICC की ताजा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में स्टार्क ने पहली बार करियर में भारत के जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।
बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट का मिला बड़ा फायदा
स्टार्क की रैंकिंग में यह उछाल बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद आया जिसमे कुल 10 विकेट झटके। पहली पारी में स्टार्क ने 12 रन देकर 6 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 39 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। स्टार्क को मैच और सीरीज, दोनों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बुमराह से 10 रेटिंग अंक आगे
ICC रैंकिंग में स्टार्क ने शीर्ष स्थान पर पहुंचकर जसप्रीत बुमराह की बादशाहत खत्म कर दी। स्टार्क बुमराह से 10 रेटिंग अंक आगे हैं। बुमराह का नंबर-1 पर पिछला कार्यकाल करीब दो महीने चला।
ICC के अनुसार बुमराह अब तक कुल 697 दिन टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 रह चुके हैं, जो किसी भारतीय गेंदबाज के लिए सर्वाधिक है।
यह भी पढ़े- भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया का डेविड वार्नर का दांव नहीं चला
36 साल की उम्र में भी बरकरार है दबदबा
मिचेल स्टार्क 36 साल के हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन ने दिखाया है कि उनकी गति, स्विंग और नई गेंद से प्रभाव अब भी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती है। बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट का प्रदर्शन उनके करियर के यादगार मुकाबलों में शामिल हो गया है।

