नई दिल्ली/भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश से जुड़े लंबित वित्तीय मामलों, विकास योजनाओं और जल संसाधनों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दोनों केंद्रीय मंत्रियों के सामने मध्यप्रदेश की जरूरतों और प्राथमिकताओं को रखा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश से संबंधित विभिन्न लंबित वित्तीय विषयों और राज्य के आर्थिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
यह भी पढ़ें: डाकघरों के आधुनिकीकरण पर 1,491 करोड़ खर्च, 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी
इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में जल संसाधनों के विकास, पेयजल की उपलब्धता और जल जीवन मिशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित मध्यप्रदेश के लंबित विषयों की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी।

