ममता हुई शर्मसार, रोने से परेशान मां ने 2 माह के मासूम को चूल्हे में फेंका

हैदराबाद। शहर के बोवरामपेट इलाके से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही दो महीने के कलेजे के टुकड़े को जिंदा जलाकर मार डाला। आरोपी महिला ’ममता’ ने बच्चे के लगातार रोने से झुंझलाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूसा और उसे जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पोस्टपार्टम डिप्रेशन का संदेह
साइबराबाद पुलिस मामले की जांच ’पोस्टपार्टम डिप्रेशन’ (प्रसव के बाद का मानसिक तनाव) के कोण से भी कर रही है। मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली यह महिला यहां मजदूरी और चौकीदारी का काम करती है। पुलिस का मानना है कि अकेलेपन और प्रसव के बाद उचित देखभाल न मिलने के कारण महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया होगा। फिलहाल, नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *