Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएमपी: सागर एसपी से हटाए जाने के 4 दिन बाद IPS अनुराग...

एमपी: सागर एसपी से हटाए जाने के 4 दिन बाद IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा

भोपाल: मध्यप्रदेश में सागर के पूर्व पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पद से हटाए जाने के चार दिन बाद इस्तीफा दे दिया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी ने सोमवार को राज्य सरकार को अपना त्यागपत्र सौंपा। उन्होंने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं।

सागर एसपी पद से हटाए जाने के बाद दिया इस्तीफा

अनुराग सुजानिया को चार दिन पहले ही सागर जिले के पुलिस अधीक्षक पद से हटाया गया था। राज्य सरकार ने हाल ही में सागर के कलेक्टर को भी पद से हटा दिया था। अब सुजानिया के इस्तीफे के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

2014 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजानिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्हें एक बेहतर पुलिस अधिकारी माना जाता है, लेकिन सागर और मुरैना में एसपी रहते हुए जहरीली शराब से हुई मौतों के मामलों में उनका नाम चर्चा में रहा।

यह भी पढ़ें: बीना-भोपाल रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी: 64 किमी में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग शुरू, मार्च तक भोपाल पहुंचेगी सुविधा

मुरैना और सागर में जहरीली शराब कांड रहे चर्चा में

मुरैना में वर्ष 2021 में जहरीली शराब पीने से 24 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। वहीं, सागर में जहरीली शराब कांड में 15 लोगों की जान गई थी। मुरैना मामले की जांच में पुलिस संरक्षण में शराब बेचे जाने का खुलासा हुआ था। इन घटनाओं के चलते दोनों जिलों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन