Saturday, November 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news12वीं में 80 परसेंटाइल वालों को छात्रवृत्ति का मौका, एमपी के लिए...

12वीं में 80 परसेंटाइल वालों को छात्रवृत्ति का मौका, एमपी के लिए 4,299 सीटें तय

भोपाल: मध्यप्रदेश के 12वीं पास विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए केंद्र सरकार की केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना के तहत हर साल 4,299 छात्रवृत्तियां मिलेंगी। वर्ष 2025-26 की हायर सेकंडरी परीक्षा में 80 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पात्रता पूरी करने के बाद भी छात्रवृत्ति मिलना तय नहीं है। अंतिम चयन केंद्रीय स्तर पर तैयार होने वाली मेरिट सूची के आधार पर होगा।

केंद्र सरकार ने कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इस योजना के नए आवेदन और नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

छात्राओं और छात्रों को बराबर अवसर

मध्यप्रदेश के लिए निर्धारित 4,299 छात्रवृत्तियों में 50 प्रतिशत छात्राओं और 50 प्रतिशत छात्रों के लिए आरक्षित हैं। संकाय के आधार पर भी इनका वितरण किया जाएगा। विज्ञान और कला संकाय के विद्यार्थियों को तीन-तीन हिस्से, जबकि वाणिज्य संकाय को एक हिस्सा मिलेगा।

आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 5 प्रतिशत सीटें निर्धारित हैं।

नियमित कॉलेज में प्रवेश जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए 12वीं में 80 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल करने के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी शासकीय या मान्यता प्राप्त निजी कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय के नियमित स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना अनिवार्य है। केवल अच्छे अंक हासिल करने वाले, लेकिन नियमित कॉलेज में दाखिला नहीं लेने वाले विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे।

वहीं, वर्ष 2022 से 2025 के बीच योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुके विद्यार्थी निर्धारित शर्तों के अनुसार नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कॉलेज से केंद्र तक होगा सत्यापन

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चयन की गारंटी नहीं है। आवेदन जमा होने के बाद संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। इसके बाद राज्य स्तर पर आवेदनों की जांच होगी। सत्यापित आवेदनों के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय मेरिट सूची तैयार करेगा। इसी सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन