Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP Weather: मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, रातें ठंडी और...

MP Weather: मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, रातें ठंडी और दिन में बढ़ी गर्मी; 7-8 अक्टूबर को बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 और 6 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। इसके बाद 7 और 8 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले तीन दिनों में प्रदेश के कई शहरों के न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। अनूपपुर के अमरकंटक में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में भी पारा 18 डिग्री से नीचे पहुंच गया। भोपाल, उज्जैन और पचमढ़ी में भी रातें पहले के मुकाबले ठंडी हुई हैं।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 7 और 8 अक्टूबर को छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

100 दिन सक्रिय रहा मानसून, फिर भी कम बारिश

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 जून को मध्य प्रदेश पहुंचा और 3 अक्टूबर को पूरी तरह विदा हो गया। इस तरह मानसून करीब 100 दिन सक्रिय रहा। इसके बावजूद प्रदेश में पूरे मानसूनी सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में 908.4 मिलीमीटर यानी 35.8 इंच बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 949.5 मिलीमीटर यानी 37.3 इंच है। इस लिहाज से बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम रही।

पूर्वी एमपी में ज्यादा, पश्चिमी हिस्से में कम बारिश

बारिश के आंकड़ों में पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के बीच बड़ा अंतर रहा। पूर्वी हिस्से में बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत अधिक रही, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 प्रतिशत कमी दर्ज की गई। पूर्वी क्षेत्र के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कुल बारिश सामान्य से अधिक रही, लेकिन कई जिलों में कमी बनी रही।

25 जिलों में पूरा हुआ बारिश का कोटा

प्रदेश के 25 जिलों में सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा हो गया है। इनमें भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडौरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर शामिल हैं। वहीं 30 जिले अब भी सामान्य बारिश से पीछे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन