Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअंततः मुम्बई को मिला बीजेपी का मेयर, पहली बार महिला संभालेंगी कुर्सी,...

अंततः मुम्बई को मिला बीजेपी का मेयर, पहली बार महिला संभालेंगी कुर्सी, शिंदे गुट के संजय शंकर होंगे उपमहापौर

मुम्बई। बेहद राजनीतिक रस्साकशी और माथापच्ची के बाद आखिरकार भाजपा की रितु तावड़े को बीएमसी की मेयर निवार्चित किया गया। शिंदे गुट की शिवसेना के संजय शंकर उमपहापौर नामित हुए हैं। लंबे समय बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीजेपी के पास मेयर पद आया है। अध्यक्ष पद की अधिकृत घोषणा भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने की है। ऐसा पहली बार है जब मुंबई को महिला मेयर मिला है।
राजनीतिक गहमागहमी और अंतरकलह की खबरों के बीच मुंबई वालों को आखिरकार अपना नया मेयर मिल गया है। भाजपा से वरिष्ठ नेता और कॉर्पोरेटर रितु तावड़े को मुंबई मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इसकी औपचारिक घोषणा बीजेपी मुंबई अध्यक्ष अमित साटम की तरफ से की गई है। वहीं उपमहापौर पद शिवसेना के खाते में गया है। शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को उपमहापौर उम्मीदवार बनाया है।
रितु तावड़े बीजेपी की वरिष्ठ कॉर्पोरेटर हैं. पार्टी और संगठन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें पहले से ही मेयर पद की मजबूत दावेदार माना जा रहा था। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें महापौर पद के लिए चुना है। गौरतलब हो कि मुंबई में बीजेपी का पहली बार मेयर बना है।
ऐसा रहा है रितु तावड़े का राजनीतिक सफर
रितु तावड़े ने साल 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीत दर्ज कर नगर राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद साल 2017 में वह पहली बार घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से निर्वाचित हुईं थीं। हाल ही में हुए 2025 के चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 132 से एक बार फिर जीत हासिल की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन