Monday, November 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमंत्री नागर सिंह चौहान पर महिला का दावा, 20 साल से रिश्ते...

मंत्री नागर सिंह चौहान पर महिला का दावा, 20 साल से रिश्ते में होने की बात कही

भोपाल/आलीराजपुर: मध्यप्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला के वीडियो से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। महिला ने वीडियो में दावा किया है कि वह करीब 20 साल से मंत्री के साथ रिश्ते में है। उसने रतलाम-झाबुआ की भाजपा सांसद और मंत्री की पत्नी अनीता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए हैं। दूसरी ओर, मंत्री ने महिला के दावों को झूठा बताते हुए कहा है कि वह इस मामले में बाद में विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

महिला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाते हुए अपने अधिकार दिलाने की मांग की है। साथ ही उसने दावा किया कि उसे और उसके बेटे को संदेश भेजे गए, जिनसे उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान हुआ। महिला ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है।

18 साल की उम्र से रिश्ते में होने का दावा

वीडियो में महिला ने कहा कि जब वह 18 साल की थी, तभी से नागर सिंह चौहान के साथ रिश्ते में है। उसके मुताबिक, दोनों पति-पत्नी की तरह रहे और मंत्री ने जीवनभर साथ निभाने का भरोसा दिया था। महिला ने दावा किया कि वह मंत्री के आधिकारिक आवास पर रहने के बजाय अलग घर में रहती थी और उनके कहे अनुसार जीवन बिताती रही।

महिला ने यह भी कहा कि वह कई बार गर्भवती हुई। उसने अपने और सांसद अनीता चौहान के बीच अंतर बताते हुए कहा कि उसने मंत्री के बच्चों को जन्म नहीं दिया। हालांकि, वीडियो में किए गए इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

सांसद पर बेटे को संदेश भेजने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि सांसद अनीता चौहान ने उसे आपत्तिजनक संदेश भेजे। उसका दावा है कि उसके बेटे को भी संदेश भेजे गए, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हुआ और परीक्षा देने तक नहीं गया। वीडियो में महिला ने बेटे के पिता की पहचान स्पष्ट नहीं की है।

महिला के अनुसार, उसने सांसद से बातचीत कर अपनी बात रखने की कोशिश की और संदेश भेजकर उसे सुनने का आग्रह किया, लेकिन उसे सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उसका कहना है कि वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अब वह मानसिक परेशानी का सामना कर रही है।

मंत्री के घर जाने की बात कही, सुरक्षा को लेकर जताई आशंका

महिला ने वीडियो में कहा कि वह मंत्री के घर जाने वाली है। उसने आशंका जताई कि यदि वहां उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए अनीता चौहान और उनका परिवार जिम्मेदार होगा। उसने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने और अपने अधिकार दिलाने की मांग भी की है।

यह भी पढ़ें: वनांचल क्षेत्र की स्कूलों और गांवों में नल-जल योजना हुई फ्लॉप, कहीं स्ट्रक्चर हुआ क्षतिग्रस्त, तो कहीं नलों से टोटियां भी गायब

मंत्री बोले- महिला के आरोप झूठे

महिला के आरोपों पर मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि महिला आलीराजपुर की रहने वाली है और उनके पिता तथा महिला के पिता साथ में रहते थे। मंत्री ने वीडियो में लगाए गए आरोपों को झूठा बताया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन