Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! 11 की मौत

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! 11 की मौत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शनिवार रात भीषण तबाही मचा दी। पुंछ और किश्तवाड़ जिलों में बादल फटने के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल और लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन, सेना, पुलिस और राहत एजेंसियां युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं।

बता दें सबसे दर्दनाक मंजर पुंछ के सुरनकोट में देखने को मिला, जहां लैंडस्लाइड की चपेट में एक पूरा मकान मलबे में दब गया। हादसे के समय घर में आठ लोग मौजूद थे। रेस्क्यू टीम ने मलबे से 2 वर्षीय मासूम सोफियान यासिर सहित 5 लोगों के शव बरामद किए। इस घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। प्रशासन अब भी मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश में जुटा है।

किश्तवाड़ में फटा बादल  

जानकारी अनुसार, किश्तवाड़ के सुर्नू क्षेत्र में बादल फटने के बाद तेज बहाव ने घरों, खेतों और सड़क संपर्क को भारी नुकसान पहुंचाया। कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क टूट गया है। वहीं राजौरी में लगातार बारिश के कारण धारहाल नदी उफान पर आ गई, जिससे न्यू बस स्टैंड बेला क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गया। तेज बहाव में करीब 200 से 250 वाहन बह गए, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

वहीं मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका जताई है। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

आपदा के बाद जिला प्रशासन, SDRF, NDRF, पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवी संगठन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, जबकि नुकसान का आकलन भी शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन