भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार दिनेश कुमार मोर्य को जबलपुर, कैलाश वानखेड़े और अमर बहादुर सिंह को रीवा तथा चन्द्रशेखर शुक्ला को सागर संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है।
दिनेश मोर्य को जबलपुर भेजा
2012 बैच के आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार मोर्य इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव थे। उन्हें अब अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग बनाया गया है।
रीवा में दो अपर आयुक्त
2013 बैच के कैलाश वानखेड़े और अमर बहादुर सिंह को अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग पदस्थ किया गया है। वानखेड़े ऊर्जा विभाग में अपर सचिव और सिंह जनजातीय कार्य विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
यह भी पढ़े: Galaxy S26 Ultra खरीदने का बजट नहीं? Samsung के इस प्रोग्राम से कम कीमत में मिल सकता है फ्लैगशिप फोन
चन्द्रशेखर शुक्ला सागर में
2014 बैच के आईएएस अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला को अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग बनाया गया है। वे वर्तमान में राजस्व विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे।
नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। आदेश राज्यपाल के नाम से और मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के आदेशानुसार जारी किया गया है।


