अस्पताल की टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मां की ममता पर उठे सवाल

शेयर करे

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के प्रस्तुता वार्ड की टॉयलेट में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह महिला सफाईकर्मी द्वारा सफाई के दौरान टॉयलेट में मिले शव की सूचना अस्पताल कर्मचारियों को दी। इसके बाद काफी मेहनत के बाद कमोड को तोड़कर बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है। इधर घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रस्तुता वार्ड में भर्ती सभी प्रसुताओं की जानकारी जुटाई गई। तब खुलासा हुआ है कि सोमवार को अस्पताल में जांच के लिए आई 15 गर्भवती महिलाओं में से 14 का पता चल गया है, लेकिन एक महिला अभी भी लापता है। सू़त्रों का मानना है कि जो महिला लापता है बच्चा उसी का हो सकता है। यहा गौर करने वाली बात तो यह है कि उस महिला की अस्पताल में डिलेवरी नहीं हुई थी, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त महिला ने बच्चे को जन्म टॉयलेट में ही दिया होगा। इसके बाद वह वहां से फरार हो गई। अब पुलिस अस्पताल में लगे 26 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।