Saturday, July 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंनिर्मला सप्रे को देना पड़ सकता है शीघ्र इस्तीफा, बीना में हो...

निर्मला सप्रे को देना पड़ सकता है शीघ्र इस्तीफा, बीना में हो सकते हैं उपचुनाव

बीजेपी सांसद का इस मामले में बयान ने मचाई सियासी हलचल
भोपाल, राजनीति डेस्क। सागर जिले की बीना विधानसभा क्षेत्र की विधायक निर्मला सप्रे को लेकर प्रदेश की राजीनीति में हलचल तेज हो गई है। क्षेत्री भाजपा की सांसद लता वानखेडे़ के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि शीघ्र ही मौजूदा विधायक निर्मला सप्रे को इस्तीफा देना पड़ सकता है, जिसके बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो सकता है।
गौरतलब हो कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विजयी रहीं विधायक निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया था, परन्तु अब तक उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से औपचारिक इस्तीफ़ा नहीं दिया। दल-बदल कानून के अंतर्गत इस मामले पर हाईकोर्ट में याचिका लंबित है।
सांसद का संकेत, चुनाव होने वाला है, कमर कस लें कार्यकर्ता
एसआईआर समीक्षा बैठक के दौरान सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि ’“हमारे विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होने वाला है। सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं, क्योंकि जब कोई दल बदलता है तो चुनाव निश्चित है।”’
इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि सप्रे जल्द ही विधायकी से इस्तीफा दे सकती हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 12 to 18 july 2026
Bhopal – 5 to 11 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन