इंदौर:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज से अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। संगठन की कमान संभालने के बाद यह उनका मध्यप्रदेश का पहला आधिकारिक प्रवास है। राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों ही मायनों में इस दौरे को बेहद बड़ा और निर्णायक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत तक, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का ये दौरा काफी अहम बताया जा रहा है….
इंदौर आगमन और 5 किमी लंबा ‘केसरिया कॉरिडोर’
दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का विमान इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट पर खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गर्मजोशी के साथ उनकी अगवानी की। इसके बाद शुरू हुआ इंदौर की सड़कों पर एक अभूतपूर्व और भव्य रोड शो। एयरपोर्ट से लेकर सुपर कॉरिडोर और गांधीनगर मैदान तक पूरे 5 किलोमीटर के रास्ते को एक ‘केसरिया कॉरिडोर’ में बदल दिया गया था। हर 10 फीट की दूरी पर भव्य स्वागत मंच सजे थे, जहां पारंपरिक लोक नर्तक अपनी प्रस्तुतियां दे रहे थे।
गांधीनगर ग्राउंड में ऐतिहासिक ‘स्वामित्व योजना’ का आगाज
दोपहर 2:00 बजे इंदौर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद, ठीक 2 बजकर 55 मिनट पर नितिन नबीन का काफिला सुपर कॉरिडोर स्थित गांधीनगर ग्राउंड पहुंचा। यहां एक विशाल प्रशासनिक महाकुंभ का आयोजन किया गया था, जिसमें 50,000 से अधिक लाभार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मंच से नितिन नबीन और सीएम मोहन यादव ने राज्यव्यापी ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख क्रियान्वयन योजना-2026’ की नई ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया का शंखनाद किया। इसके तहत मध्य प्रदेश के ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में रहने वाले 50 लाख परिवारों को उनके घरों और संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री यानी मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपने की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से ऐलान किया कि इस योजना में नागरिकों से कोई स्टाम्प ड्यूटी या पंजीयन शुल्क नहीं लिया जा रहा है, और इतनी बड़ी तादाद में मुफ्त रजिस्ट्री देने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
ये भी पढे:AI मानव सभ्यता के लिए बड़ा खतरा- नोबेल पुरस्कार विजेता हिंटन बोले: अगले 10 साल में गंभीर जोखिम
उज्जैन प्रस्थान, ‘सेवा संकल्प अभियान’ और महा-दीपोत्सव
“इंदौर के ऐतिहासिक कार्यक्रमों को पूरा कर बीजेपी अध्यक्ष शाम 5 बजकर 05 मिनट पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। आज का दिन केवल संगठन के लिहाज से ही नहीं, बल्कि सेवा के लिहाज से भी बड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज से देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज हुआ है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा।

