Thursday, November 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeUncategorizedएमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में 2 नंबर के सवालों पर भी मिलेगा...

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में 2 नंबर के सवालों पर भी मिलेगा विकल्प, 2026-27 के लिए आदेश जारी भोपाल

भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को राहत दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं में अब 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी आंतरिक विकल्प (इंटरनल चॉइस) मिलेगा। यानी विद्यार्थियों को इन सवालों के जवाब देने के लिए दो विकल्पों में से एक चुनने की सुविधा रहेगी।

मंडल ने इस संबंध में 15 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए निर्देशों में आंशिक संशोधन किया है। नए आदेश के मुताबिक, इस शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्रों में 2 अंकों के प्रश्नों पर भी पिछले साल की तरह आंतरिक विकल्प की व्यवस्था लागू रहेगी।

15 अक्टूबर के आदेश में किया संशोधन

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विज्ञप्ति क्रमांक 465/विद्योचित/2026 में संशोधन करते हुए यह व्यवस्था स्पष्ट की है। पहले जारी निर्देशों में संशोधन के बाद अब दो अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी विद्यार्थियों को विकल्प मिलेगा। यह सुविधा केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू की गई है।

ये भी पढ़ें: संविधान दिवस पर मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस ने 90 से ज्यादा बार चुनी हुई सरकारें बर्खास्त की

बाकी निर्देशों में कोई बदलाव नहीं

मंडल ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के अन्य सभी निर्देश और निर्णय पहले की तरह लागू रहेंगे। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। संशोधन सिर्फ 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प देने से संबंधित है।

इस फैसले से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन