Wednesday, June 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंकटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा: फर्जी बैंक खातों के...

कटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा: फर्जी बैंक खातों के जरिए 3.29 करोड़ का लेन-देन

कटनी। पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए फर्जी बैंक खातों के जरिये करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा किया है। इस racket में कपड़ा व्यापारी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि कुल 13 लोगों की पहचान की गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शहरभर में नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।

एसपी के निर्देशन में बड़ा ऑपरेशन सफल

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में की गई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के निर्देशन में थाना माधवनगर प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे की टीम ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि- 14 फरवरी 2026 को ग्राम जुहली निवासी अमित दाहिया ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि नई बस्ती स्थित बॉम्बे ब्यूटीफुल साड़ी सेंटर में काम करते समय उसके मालिक योगेश बजाज ने कैश लेन-देन के बहाने उसके नाम से कई बैंक खाते खुलवाए। पासबुक, चेकबुक और ATM अपने पास रखते हुए आरोपी ने इन खातों के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में करोड़ों की रकम घुमाई। जिसमें थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 148/26 के तहत BNS की धाराएं 318(4), 319(2) और बाद में पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4(क) जोड़ी गईं।

खातों में 3.29 करोड़ का लेन-देन

पूरे ममाले की जांच में सामने आया कि- योगेश बजाज ने छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी मनीष और रोहित से 20% कमीशन पर क्रिकेट सट्टेबाजी की मास्टर आईडी खरीदी थी। जिससे कटनी में विभिन्न लोगों के बैंक खातों का उपयोग कर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की जाती थी। बाद में इस रकम को कैश में बदला जाता था और जरूरत पड़ने पर हवाला से बाहर भेज दिया जाता था। जिसमें 3 बैंकों में 4 खाते खोले गए और इन खातों में 3.29 करोड़ का लेन-देन किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 4,80,000 नकदी, 3 चेकबुक, 3 ATM कार्ड, 1 पासबुक और सट्टेबाजी से जुड़ा मोबाइल भी जब्त किया है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन