Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsछात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़का विपक्ष: लोकसभा स्पीकर के पास राहुल...

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़का विपक्ष: लोकसभा स्पीकर के पास राहुल गांधी समेत पहुंचे कई सांसद

नई दिल्ली: NEET पेपर को लेकर आंदोलन कर रहें छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई विपक्षी सांसद स्पीकर से मिलने पहुंचे और कल हुए घटनाक्रम पर अपनी नाराजगी जताई।

ये भी पढ़े

NEET पेपर लीक मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान

मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया। सांसदों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर स्पीकर के सामने अपनी बात रखी। बताया जा रहा है कि, विपक्षी सांसदों ने छात्रों के साथ हुए व्यवहार को लेकर भी चिंता जताई और संसद में इस मुद्दे को उठाने की मांग की।

वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्ष जहां सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन